रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा
- एटा में महिला आयोग की सदस्य बोलीं
- सरकार की सुविधायें आमजन तक नहीं पहुंच पा रही, महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है – सदस्य रेनू गॉड
- जैथरा के बाजिदपुर और मलावन के दतौली नावालिग बालिकाओं के मामलों पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जताई नाराजगी दिये कड़े निर्देश
एटा। सरकार सुबिधाये दे रही, लेकिन सुबिधाये आमजनता तक नहीं पहुच पा रही हैं, महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। यह कहना हैं एटा जिला मुख्यालय के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मीडिया के समक्ष राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गॉड का, उन्होंने सबसे पहले जनता दरबार लगाकर जनसुनवाई के तहत फरियादियों की समस्याएं सुनी और सम्बन्धितों को समाधान हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर पत्रकारों ने न सिर्फ वृद्धा पेंशन को भटकती वृद्ध महिलाओं की शिकायतों पर चर्चा की बल्कि नावालिग बालिकाओं से सम्बंधित मामलों में जैथरा एवं मलावन थाना पुलिस पर पीड़ितों द्वारा लगाये गये लचरता के आरोपों से सम्बंधित सबालों की बौछार की …