Search
Close this search box.

भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने चार राज्यों में की मीडिया अधिकारियों की नियुक्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • छत्तीसगढ़ के राज्य डिप्टी चेयरमैन बने पवन तिवारी, शरद कानो जी मोरे बनाए गए महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कनौजिया जी बने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं विजय जांगड़ा जी को बनाया गया हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष। 

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक मंडल के सर्व सम्मति से संगठन का प्रदेश स्तर पर विस्तार जीरो ग्राउंड से सुचारू रूप से करते हुए संगठन की ओर से सीनियर मीडिया अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने कहां कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं संगठन निर्वाचन अधिकारी एके बिंदुसार जी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के साधारण सभा के सभापति एवं राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी एवं साधारण सभा के उप सभापति एवं जॉइंट राष्ट्रीय चेयरमैंन मोहम्मद आसिफ अंसारी जी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन अजय सेठ जी के सहमति से राज्य स्तर पर संगठन का विस्तार किया जा रहा है।
इसी कड़ी में सर्वोच्च कोर कमेटी के दिशा निर्देशानुसार *भारतीय मीडिया फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के राज्य डिप्टी चेयरमैन बने पवन तिवारी, शरद कानो जी मोरे बनाए गए महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कन्नौजिया जी बने उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं विजय जांगड़ा जी को दी गई हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।*

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ख्वाजा अब्दुल करीम खान ने बताया कि संगठन अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने के उद्देश्य से संगठन में काफी बदलाव की दिशा में कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र हरियाणा एवं छत्तीसगढ़ में प्रदेश कमेटी में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश नेतृत्व के नामों की घोषणा की गई हैं।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ ने कहां कि महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है आगे गुजरात एवं कर्नाटक दो राज्यों में जल्द ही प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने सभी नवनिर्वाचित मीडिया अधिकारियों को अपने पदभार को ग्रहण करते हुए सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि 3 महीने में आप अपने राज्यों की टीम को बनाने का कार्य करें जहां भी राष्ट्रीय कोर कमेटी की आवश्यकता होगी हम लोग निरंतर आपके बीच में चलने का कार्य करेंगे।
प्रदेश कमेटी में निर्वाचित होने वाले मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के चयन पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी, केन्द्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर जी, केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी एवं केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष है राम आसरे जी, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मंयक उपाध्याय जी सहित भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समस्त मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गणों ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें