Search
Close this search box.

भारतीय मीडिया फाउंडेशन राष्ट्रीय सर्वोच्च कोर कमेटी के मीडिया अधिकारियों की बैठक दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एके बिंदुसार की अध्यक्षता में हुई संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: एके बिन्दुसार (चीफ एडिटर -BMF NEWS NETWORK)

  • सर्वोच्च कोर कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लिया गया निर्णय राष्ट्रीय कार्य समिति एवं प्रदेश कार्य समिति को पुनर्गठन करने के प्रस्ताव को पास किया गया।

नई दिल्ली (23 अगस्त 2024)। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय एवं केंद्रीय सर्वोच्च कोर कमेटी के मीडिया अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई।
मीटिंग में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए ठोस निर्णय लिया गया इसके साथ-साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश में निष्क्रिय एवं संगठन के उद्देश्यों कार्यक्रम के प्रति उदासीन रहते हुए संगठन का कार्य न करने वाले मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारी की जगह नए लोगों की नियुक्ति का प्रस्ताव पारित किया गया।
मीटिंग की अध्यक्षता भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एके बिंदुसार ने किया मीटिंग का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री कृष्णकांत जायसवाल जी ने किया।
बैठक में सर्व समिति से राष्ट्रीय एवं प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय कार्य समिति को पूरी तरह से भंग करते हुए सभी मीडिया अधिकारियों को गठन तक कार्यवाहक मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी के रूप में काम करने के प्रस्ताव को पारित किया गया।
मीटिंग में उपस्थित सर्वोच्च कोर कमेटी में शामिल किए गए सदस्य गण एके बिंदुसार जी, केंद्रीय मैनेजमेंट उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल जी, पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, राष्ट्रीय सदस्यता मैनेजमेंट प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सेठ जी, दिल्ली केंद्र शासित राज्य प्रमुख सलाहकार डॉ एम एल गुप्ता जी, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष रतनलाल शर्मा जी, विजय जांगड़ा की, दिल्ली महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता जी, उत्तर प्रदेश महिला सेल राज्य चेयरमैन मीरा कौशिक जी की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष ए के बिंदुसार जी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य समिति को जीरो ग्राउंड से गठन तो किया जा रहा है लेकिन अधिकारिक रूप से आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति को भंग करने की घोषणा की जाती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्य समिति के भी गठन का प्रस्ताव पारित किया गया है सभी प्रदेश इकाइयों को भी कार्यवाहक रूप से कार्यकारिणी की अब जिम्मेदारी होगी प्रदेश कार्यकारिणी समिति का भी नए सिरे से गठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सर्वोच्च कोर कमेटी के नामित सदस्य जिनकी उपस्थिति मीटिंग में नहीं हुई प्रमुख रूप से संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी, केंद्रीय मैनेजमेंट वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत साहू जी, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ एन एन तिवारी जी,राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष बाल कृष्ण तिवारी जी, केंद्रीय जनरल असेंबली परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मैनेजमेंट काउंसलर कृष्ण माधव मिश्रा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मयंक उपाध्याय जी , राष्ट्रीय सलाहकार अमरनाथ पांडेय जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश पाठक जी, किसान मजदूर फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ जी, को आज की मीटिंग में पूर्व की भांति नामित कर दिया गया है अगली बैठक में उपरोक्त लोगों की उपस्थिति अनिवार्य की जाएगी।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय सर्वोच्च कोर कमेटी में नामित सदस्य गणों के ही नेतृत्व में उनके सलाह पर नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय चेयरमैन, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गण, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार एवं सलाहकार गण राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राष्ट्रीय महासचिव गण, राष्ट्रीय सचिव गण, राष्ट्रीय संगठन सचिव गण, राष्ट्रीय पार्षद गण की नियुक्ति की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जो भी हमारे पुराने साथी हैं किसी को संगठन से निष्कासित नहीं किया गया है एवं न ही किया जाएगा उन्हें राष्ट्रीय कार्य समिति में राष्ट्रीय पार्षद के तौर पर नामित कर दिया जाएगा और विधि पूर्वक उनकी नियुक्ति पत्र जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय राष्ट्रीय सर्वोच्च कोर कमेटी में लिया गया हैं।
श्री बिंदुसार ने साफ तौर पर कहा कि संगठन के सशक्तिकरण एवं उत्थान के खिलाफ कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा कोई भी हो संगठन को आगे बढ़ना ही होगा हमें और आपको त्याग करके योग्य व्यक्ति को आगे लाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आज संगठन के नियमनुसार केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष पद से मैं स्वयं पद मुक्त होने की घोषणा करता हूं और नए गठन तक कार्यवाहक पद के रूप में कार्य करूंगा जो कमेटी का निर्णय होगा वह सर्वमान्य हैं।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण कांत जायसवाल जी ने कहां की संगठन विस्तार के लिए एक टीम बनाकर पूरे देश में भ्रमण करने की आवश्यकता है।
केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली केंद्र शासित राज्यों के अध्यक्ष करन छौकर जी ने कहां की भारतीय मीडिया फाउंडेशन भारत का ब्रांड संगठन है संपूर्ण भारत में इसके विस्तार के लिए एक बड़ी योजना बनाई गई है,
इसके लिए संपूर्ण राज्यों में मीटिंग का आयोजन किया जाएगा एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के आजीवन सदस्यता अभियान के साथ-साथ सक्रिय सदस्यता अभियान विशिष्ट सदस्यता अभियान को चलाने के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन के उद्देश्य एवं नीति कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाया जाएगा एवं गांव गांव सदस्यता कैंप लगाया जाएगा सभी मीडिया अधिकारियों को प्राथमिक सदस्यता चलाने के लिए अनिवार्य रूप से जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें