Search
Close this search box.

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 80 वी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: निशा कांत शर्मा 

एटा। जिला कांग्रेस कमेटी एटा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी एटा कार्यालय धान मील वाली गली एटा पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 80 वी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया , ठाकुर अनिल सोलंकी जिला अध्यक्ष ने कहा की संचार क्रांति के जनक, पंचायती राज के कर्णधार, देश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत , भारत को विश्व पटल पर आधुनिक पहचान दिलाने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन करते हुए कहा की सिर्फ पांच साल का एक कार्यकाल और देखिये राजीव गाँधी जी ने देश और समाज के लिए क्या-क्या किया। • 21 के बदले 18 वर्ष तक के युवाओं को मताधिकार• देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति लाने का श्रेय• computerised ट्रेन रिजर्वेशन टिकट की शुरुआत • PCO बूथ ताकि आमलोग भी फोन कर पाएं • ग्रामीण और शहरी वर्गों में नवोदय विद्यालयों की नींव (पहला विद्यालय Jhajhar में खुला)• त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था ताकि लोकतंत्र की नींव मज़बूत हो • महिलाओं के लिए पंचायत में सीटें आरक्षित करने का फैसला • लोक अदालत की शुरुआत ताकि त्वरित न्याय मिल सके • एंटी डिफेक्शन यानी दलबदल विरोधी कानून 1985• नयी शिक्षा नीति 1986• उपभोक्ता संरक्षण कानून 1986 • MTNL और C-Dot जैसी संस्था की स्थापना की।

सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद जिला महासचिव ने कहा की सन 80 के दौर में जब दुनिया अपने तौर-तरीके तेजी से बदल रही थी उसी समय भारत की सत्ता में राजीव जी ने अपना प्रवेश किया। जब 1984 में राजीव जी ने सत्ता संभाली उस वक्त उनके हृदय में अपनी मां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी को खोने का अपार दुख था पर इसका असर उनकी कार्यशैली पर तनिक भी नहीं हुआ। इसका जीवंत प्रमाण उनके कार्यकाल की वह उपलब्धियां हैं जो उनके नेतृत्व में इस देश को हासिल हुई इसमें प्रमुख रूप से पंचायती राज जिसमें गांव को सशक्त बनाने और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव जी ने पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा देने का बड़ा फैसला लिया। नवोदय विद्यालय की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था समृद्ध करने के लिए 1986 में घोषित शिक्षा नीति के तहत यह निर्णय लिया गया जिसके तहत आज देश के लगभग हर जिले में नवोदय विद्यालय स्थापित है। मिजो शांति समझौता 30 जून 1986 को संपन्न यह समझौता देश की अखंडता और अनेकता में एकता के सिद्धांत का एक स्वर्णिम अध्याय है।यह दुनिया के उन बड़े उदाहरणों में से एक है जो किसी सशस्त्र विद्रोह को कागज,कलम से सफलतापूर्वक हल करने की मिसाल पेश करता है। पंजाब समझौता, असम समझौता, दलित अत्याचार निवारण अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट,दल बदल कानून,बेनामी लेनदेन अधिनियम,ऑपरेशन कैक्टस,इंदिरा आवास योजना, ऑपरेशन राजीव,ऑपरेशन फ्लावर्स आर ब्लूमिंग,दूरसंचार, कंप्यूटर आदि कार्य जो कि राजीव जी की देन हैं आज उन्हीं के बल पर भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सावित्री दिवाकर प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस ने कहा युगपुरुष राजीव के कार्यकाल की यह सारी उपलब्धियां उनके राजनीतिक जीवन की झांकी मात्र हैं जो उनकी दूरदृष्टि और देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की गहरी आकांक्षा का प्रतीक है।

ऐकेश लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा काल की क्रूर गति ने भले ही राजीव जी को बहुत जल्द हमसे दूर कर दिया किंतु सद्भावना की प्रतिमूर्ति हम सभी के बीच हमेशा रहेंगे।

अमीर अली अध्यक्ष विधान सभा एटा युवा कांग्रेस ने कहा की आधुनिक भारत की झलक देखकर यह विश्वास होता है कि राजीव थे, राजीव हैं,राजीव रहेंगे। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारी मन से राजीव जी को याद किया और उन्हें शत-शत नमन किया। इस मौके पर ठाकुर अनिल सोलंकी,सुभाष सागर एडवोकेट जिला महासचिव, जितेंद्र राजपूत जिला महासचिव,संजीव गुप्ता जिला अध्यक्ष सेवा दल, एकेश लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष ,ओमप्रकाश सिंह तोमर,अभिषेक मिश्रा,चंद्र कांत गांधी,अजीत शाक्य, आमिर अली,हीरा परासर बाल्मीकि, ओमवीर सिंह राजपूत, नेमा देवी,मेनू भाई,ऋतिक गुप्ता आदि।

Leave a Comment

और पढ़ें