WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित, रिपोर्ट नेमा दिवाकर

*पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित*

———————————————-

*20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, हार्डकॉपी भी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य*

 

*एटा, 08 जुलाई, 2026(सू0वि)।* उत्तर प्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित “ओ” लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे अथवा स्वयं ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई, 2026 तक कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि योजना के लिए आवेदक का जनपद एटा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। अभिभावकों की वार्षिक आय शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अधिकतम ₹1 लाख तक होनी चाहिए। आवेदक के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) निर्धारित है तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर आय, जाति प्रमाण पत्र तथा अन्य शैक्षिक अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत परिसर, एटा में 20 जुलाई, 2026 को सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारिणी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व उनका भली-भांति अध्ययन अवश्य कर लें।

Leave a Comment