अयोध्या राम मन्दिर मे चढावे की घटना पर रोष प्रकट किया गया, रिपोर्ट अरविंद चौहान

एटा 3 जुलाई।विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन कैम्प शान्ती नगर एटा शाम 6:30 बजे किया गया बैठक की अध्यक्षता प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने की।बैठक में अयोध्या राम मन्दिर मे चढावे की घटना पर रोष प्रकट किया गया।

Oplus_131072

बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि अयोध्या राम मन्दिर मे चढावे चोरी की घटना को लेकर रोष प्रकट करते हुए कहाँ कि करोड़ों हिन्दू की आस्था पर कूठाराघात किया गया है हिन्दू समाज का 500 वर्षों का संघर्ष तथा लाखो लोगों के वलिदान के बाद इस भव्य राम मन्दिर का निर्माण हो सका लेकिन इसमें चोरी की घटना के बाद राजनैतिक पार्टियों ने राजनीति करना शुरू कर दी ताकि हिन्दू समाज को बांटा जा सके क्यो कि उ.प्र. मे 2027 मे विधानसभा चुनाव है इसलिए वह लोग राजनीति कर रहे हैं जिनका अयोध्या राम मन्दिर से कोई दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

श्री चौहान ने कहाँ कि उन लोगों को प्रभू राम की याद आ रही हैं जिन्होने निहत्थे कार सेवकों पर गोलियां चलबाई जिससे सरयू नदी का पानी तक लाल हो गया था वह लोग अयोध्या राम मन्दिर की बात कर रहे हैं लेकिन जनता अभी भूली नही है इसलिए राम मन्दिर की राजनीति करने वालो के बहकावे में जनता आने वाली नहीं है।लेकिन SIT की जांच मे जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कठोर से कार्यवाही की जाये।

बैठक में,मुकेश राठौर,अतुल भदौरिया,आक्रोश सिंह,हर्ष राठौर,मोहित यादव, जितेन्द्र कुमार,अभिनव प्रताप सिंह सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment