4560 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस, रिपोर्ट नितिन तिवारी

 

 

*एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, थाना सकीट साइबर क्राइम टीम द्वारा 4560 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड में गयी धनराशि को पीडितो के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी सकीट के निकट पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सकीट के नेतृत्व मे थाना सकीट साइबर हेल्प डैस्क टीम द्वारा उक्त शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक की ट्रान्सफर गयी कुल 4560/- रूपये की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा आज दिनांक 26.06.2026 को पीडिता के खाते में कुल 4560/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी है। पीडित द्वारा थाना सकीट साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

 

*साईबर हेल्प डेस्क टीम-*

1- थानाध्यक्ष श्री विदेश राठी

2- उ0नि0 श्री जगदीश सिंह

3- क0 ऑपरेटर रविकान्त

4- का0 नसीम अहमद सैफी

Leave a Comment