*व्यापारियों के बकाया भुगतान की समस्या को लेकर आगरा व्यापार मंडल व एक्मा ने डीसीपी सिटी को सौंपा ज्ञापन*
आगरा। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टी.एन. अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जय पुरसनानी के नेतृत्व में व्यापारियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस डीसीपी (सिटी) श्री सैय्यद अब्बास अली से मुलाकात की और अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कपड़ा व्यापारियों से माल लेकर समय पर भुगतान न करने और धोखाधड़ी की बढ़ती गंभीर समस्याओं से डीसीपी सिटी को अवगत कराया। इस दौरान व्यापारियों की लंबित शिकायतों के त्वरित व उचित निस्तारण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। डीसीपी (सिटी) श्री सैय्यद अब्बास अली ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि इस विषय को सक्षम स्तर पर रखकर व्यापारियों की समस्याओं का उचित समाधान निकाला जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारी: श्री जय पुरसनानी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आगरा व्यापार मंडल) श्री संजय अग्रवाल (महामंत्री, आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन) श्री ताराचंद गोयल (कोषाध्यक्ष, एक्मा) श्री बृजकिशोर अग्रवाल (उपाध्यक्ष, एक्मा) श्री राजीव कुमार गुप्ता (मंत्री, एक्मा)
श्री गौरव जिंदल (कार्यकारिणी सदस्य, एक्मा) श्री रितेश जैन (कार्यकारिणी सदस्य, एक्मा)














