WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा कैंट मारपीट कांड: आरपीएफ-डिप्टी एसएस विवाद में जीआरपी की पहली बड़ी कार्रवाई, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा कैंट मारपीट कांड: आरपीएफ-डिप्टी एसएस विवाद में जीआरपी की पहली बड़ी कार्रवाई*

 

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों और डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (डिप्टी एसएस) के बीच हुई मारपीट के मामले में जीआरपी ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जीआरपी के अनुसार, कार्रवाई वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि मारपीट और डिप्टी एसएस को घसीटने की घटना में कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी बाहरी बताए जा रहे हैं। आरोपियों पर डिप्टी एसएस के साथ मारपीट करने और उन्हें घसीटने का आरोप है। जीआरपी ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1) के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आरपीएफ कर्मियों समेत अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment