मैनपुरी: पति के लापता होने के बाद पत्नी से व्हाट्सऐप पर मांगी फिरौती, एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार
मैनपुरी। जिले में एक युवक के लापता होने के बाद उसकी पत्नी को व्हाट्सऐप पर धमकी भरा संदेश भेजकर 5 हजार रुपये की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसके पति का अपहरण कर बंधक बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार, नगला भन्त निवासी विनीता देवी ने बताया कि उनके पति शिवम 23 जुलाई की शाम करीब 6 बजे सिंधिया तिराहा से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद 27 जुलाई को कोतवाली मैनपुरी में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पीड़िता का आरोप है कि 26 जुलाई को शिवम के मोबाइल नंबर से उनके और उनके बहनोई के व्हाट्सऐप पर एक संदेश आया, जिसमें एक स्कैनर (QR कोड) भेजकर लिखा गया कि यदि शिवम को जिंदा देखना है तो 5 हजार रुपये भेज दो। इसके अलावा शिवम के बैंक खाते से अलग-अलग समय पर कुल 23,322 रुपये निकाले जाने की जानकारी भी सामने आई है।
विनीता देवी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता से जांच कराते हुए अपने पति की जल्द से जल्द बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच









