WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

30 हजार रुपये की घूस मांगने का आरोप, पैमाइश रोकने की चेतावनी; किसान यूनियन ने खोला मोर्चाBMFNEWS

*30 हजार रुपये की घूस मांगने का आरोप, पैमाइश रोकने की चेतावनी; किसान यूनियन ने खोला मोर्चा*

Oplus_131072

एटा। जलेसर तहसील के राजस्व विभाग पर एक बार फिर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने आरोप लगाया है कि राजस्व निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने ग्राम नगला सूखा (मजरा ऊँचागांव) के किसानों से भूमि पैमाइश कराने के एवज में 30 हजार रुपये की अवैध धनराशि की मांग की। आरोप है कि रुपये न देने पर पैमाइश का कार्य रोकने और किसानों को परेशान करने की चेतावनी भी दी गई।

यूनियन के अनुसार, किसान राम सिंह एवं रामगोपाल ने गाटा संख्या 1364/0.1698 की पैमाइश के लिए नियमानुसार आवेदन किया था, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया के बजाय उनसे कथित रूप से रिश्वत मांगी गई। इस घटना को लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि जिले में कई मामलों में न्यायालय एवं प्रशासन द्वारा पैमाइश के आदेश दिए जाने के बावजूद राजस्व विभाग की उदासीनता और कथित भ्रष्टाचार के कारण आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। इससे भू-विवाद बढ़ रहे हैं और किसानों को अपनी ही जमीन पर अधिकार पाने के लिए भटकना पड़ रहा है।

यूनियन ने मांग की है कि आरोपित राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर तत्काल प्रभाव से कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन मामलों में पैमाइश के आदेश पारित हो चुके हैं, उन्हें पुलिस बल की मौजूदगी में शीघ्र पूरा कराया जाए तथा अवैध कब्जों के मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन जिलाधिकारी कार्यालय पर व्यापक धरना-प्रदर्शन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक राजस्व निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह अथवा जिला प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई थी। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Comment