WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एडीएम एवं एसपी सिटी द्वारा तहसील अलीगंज पर संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याऐ, रिपोर्ट पवन यादव

एडीएम एवं एसपी सिटी द्वारा तहसील अलीगंज पर संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याऐ

———————————-

एटा ! उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील अलीगंज में पुलिस अधीक्षक नगर श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी संगम लाल द्वारा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनसुनवाई की गई।

इस दौरान फरियादियों द्वारा राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, विद्युत, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह, कोतवाली के थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष