WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राष्ट्रीय लोक दल के युवा प्रदेश महासचिव बने विवेक चतुर्वेदी का भव्य स्वागत

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के युवा प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर युवा नेता विवेक चतुर्वेदी का राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय में भव्य स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि विवेक चतुर्वेदी एक कर्मठ, संघर्षशील एवं जुझारू युवा नेता हैं। संगठन में उनकी सक्रियता, निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य और अधिक गति से होगा तथा राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर उभरेगा।

अपने संबोधन में विवेक चतुर्वेदी ने पार्टी नेतृत्व एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, मजदूरों एवं समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रकाश पटेल( मुन्ना मालिक), चंद्रशेखर विश्वकर्मा, विजय सिंह पटेल, सूर्य कान्त चौबे ( बबलू चौबे ) धीरज चौबे, जितेंद्र चौबे, राजेश चौबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment