एटा में चौकी प्रभारी के संरक्षण में खुलेआम बिक रहा गांजा व तस्करों को संरक्षण, रिपोर्ट सचिन गुप्ता

एटा में चौकी प्रभारी के संरक्षण में खुलेआम बिक रहा गांजा व तस्करों को संरक्षण

एटा के हिन्दू नगर में गांजा तस्करी को लेकर वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप।
ऑडियो में खुलेआम गांजा बिक्री, बड़ी खेप आने और पुलिस चौकी कर्मियों पर कथित संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यदि आरोप बेबुनियाद हैं तो पुलिस को सच्चाई सामने लानी चाहिए, और यदि सही हैं तो जिम्मेदारों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
कप्तान साहब जनता जानना चाहती है कि हिन्दू नगर में आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह कथित अवैध कारोबार? कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति, छापे से पूर्व पुलिस की सूचना महीना लेने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं, ऐसे संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच कर सच सामने लाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Leave a Comment