WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लखनऊ चिनहट तिराहे पर अवैध डग्गामार बसों का जमावड़ा, जाम से राहगीर परेशान

 

 

लखनऊ चिनहट तिराहे पर अवैध डग्गामार बसों का जमावड़ा, जाम से राहगीर परेशान

Oplus_131072

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र अंतर्गत चिनहट तिराहे के पास अवैध रूप से संचालित डग्गामार बसों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे खड़ी रहने वाली इन बसों के कारण क्षेत्र में आए दिन लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम नागरिकों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि चिनहट तिराहा राजधानी के प्रमुख और व्यस्त चौराहों में से एक है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद डग्गामार बस संचालक खुलेआम यात्रियों को भरने के लिए सड़क पर बसें खड़ी कर देते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस की मौजूदगी न होने या प्रभावी कार्रवाई के अभाव में अवैध बस संचालकों के हौसले बुलंद हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई विशेष सुधार देखने को नहीं मिला है।

राहगीरों का कहना है कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में जाम की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। जाम के कारण एम्बुलेंस, स्कूल बसों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि चिनहट तिराहे पर अवैध डग्गामार बसों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे आम जनता को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर चिनहट तिराहे पर खुलेआम खड़ी होने वाली अवैध डग्गामार बसों के खिलाफ जिम्मेदार विभाग कब प्रभावी कार्रवाई करेगा?

Leave a Comment