WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मोदी- योगी सरकार की उपलब्धियों पर विकास मेले का भव्य आगाज, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*मोदी- योगी सरकार की उपलब्धियों पर विकास मेले का भव्य आगाज*

 

*- मेले में विकास के साथ दिखी विरासत की झलक, राम मंदिर का भव्य मॉडल बना लोगों के आकर्षण का केंद्र*

 

*- 20 जून तक चलेगा मेला, विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल, पात्र नागरिक मौके पर करा सकेंगे योजनाओं में पंजीकरण*

 

*आगरा, 17 जून।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगरा के बीएसएनएल ग्राउंड में विशाल ‘प्रदर्शनी व विकास मेले’ का भव्य शुभारंभ हुआ। बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर 17 से 20 जून तक चलने वाले चार दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। यह आयोजन जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों का एक जीवंत प्रमाण है।

 

*विकास के साथ विरासत: राममंदिर मॉडल बना आकर्षण का केंद्र*

मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा एक विशेष चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की शानदार उपलब्धियों को विस्तार से दर्शाया गया है। यहां विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का भी अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आध्यात्मिक धरोहर को दर्शाते श्री राममंदिर अयोध्या का भव्य मॉडल और सेल्फी प्वाइंट लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा, मेले में संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ब्रज के रास नृत्य और नुक्कड़ नाटकों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

 

*योगी सरकार में उत्तर प्रदेश बन रहा विकास का सिरमौर*

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की जमकर सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आज उत्तर प्रदेश देश की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में बिछा एक्सप्रेस-वे का जाल, नए मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट और बड़े पैमाने पर आ रहा औद्योगिक निवेश यूपी के विकास के नए और स्वर्णिम आयाम स्थापित कर रहा है।

 

*मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ को जनआंदोलन बनाया: प्रो. एसपी सिंह बघेल*

मेले का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक व्यापक जनआंदोलन बना दिया है। यही कारण है कि आज करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 60 करोड़ को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज और 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। तकनीक और डीबीटी के माध्यम से फर्जी लाभार्थियों को हटाकर असली हकदारों को उनका हक दिलाया गया है।

 

*20 जून तक चलेगा मेला, मौके पर ही होगा योजनाओं का पंजीकरण*

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मेले में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, पंचायती राज और महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। यहां किसानों को प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज और ‘कम लागत-अधिक आय’ की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी मनीष बंसल और मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 20 जून 2026 तक इस मेले का अवलोकन करें। नागरिक यहां आकर न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित स्टॉल पर मौके पर ही पंजीकरण कराकर सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष