गोली मारकर प्रतिवादी को फंसाने की घटना का किया गया सफल अनावर, रिपोर्ट नितिन तिवारी

 

 

*एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा गोली मारकर प्रतिवादी को फंसाने की घटना का किया गया सफल अनावरण, प्रकाश में आए दो अभियुक्त गिरफ्तार।*

 

*घटना का विवरण-*

दिनाक 01.06.2026 को थाना जसरथपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दहेलिया पूठ में साधना मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा उम्र करीब 40 वर्ष को गोली मारकर घायल कर दिया है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअस0- थाना जसरथपुर पर मुअस0- 75/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

*अनावरण/गिरफ्तारी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गई। विवेचना, बयान वादिया, निरीक्षण घटनास्थल अवलोकन डाक्टरी परीक्षण रिपोर्ट घटना गलत पायी गयी तथा ज्ञात हुआ कि ग्राम प्रधान बल्लू व अब्दुल रब में पहले से प्रधानी की रंजिश चल रही थी। साधना के पति जोकि मानसिक रोगी है, उससे बल्लू प्रधान ने करीव 10-12 साल पहले करीब 8 बीघा जमीन अपने ससुर अब्दुल सलाम के नाम करा ली थी तथा करीब पूर्व मोहन पुत्र रघुराज निवासी नगला परम थाना जसरथपुर एटा को बल्लू प्रधान व उसके साले गुलबहार ने पीट दिया था, जिसका बदला लेने के लिये मोहन, अब्दुल रब, इस्तियाक और साधना ने बल्लू व उसके साले को फंसाने की योजना बनाई। दिनांक 01.06.2026 को अब्दुल रब, मोहन और इस्तियाक साधना के पास तालाब के किनारे गए और योजना अनुसार साधना की कलाई से पकडकर बाजू के ऊपर गोली मार दी तथा उपरोक्त अभियोग पंजीकृत करा दिया। थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. अब्दुल रब पुत्र नौसे खाँ निवासी ग्राम नदराला थाना जसरथपुर जिला एटा तथा 2. इस्तयाक उर्फ पठान पुत्र जाफर खाँ निवासी ग्राम नदराला थाना जसरथपुर जिला एटा को गिरफ्तार किया गया है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-*

1. अब्दुल रब पुत्र नौसे खाँ निवासी ग्राम नदराला थाना जसरथपुर जिला एटा

2. इस्तयाक उर्फ पठान पुत्र जाफर खाँ निवासी ग्राम नदराला थाना जसरथपुर जिला एटा

 

*बरामदगी*

1. एक अवैध तमन्चा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*

1. थानाध्यक्ष विजय सिंह

2. उ0नि0 श्री सत्यप्रकाश

3. का0 सौरभ कुमार

4. का0 पंकज कुमार

5. रि0का0 तुषार शर्मा

Leave a Comment