WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए किया गया वृक्षारोपण , रिपोर्ट रीना मिश्रा

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए किया गया वृक्षारोपण

——————————–

जलेसर (एटा) ! भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस तथा श्री राम जन कल्याण शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सदाबाद रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जनमानस को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment