WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विधायक ठा. सत्यपाल सिंह राठौर ने हवन पूजन के साथ किया महिला थाने का शिलान्यास , रिपोर्ट बी के दीक्षित

विधायक ठा. सत्यपाल सिंह राठौर ने हवन पूजन के साथ किया महिला थाने का शिलान्यास

————————————-

अलीगंज ( एटा ) जनपद की तहसील अलीगंज क्षेत्र के मैनपुरी रोड पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक ठा. सत्यपाल सिंह राठौर के अथक प्रयासों के चलते उनके विधानसभा क्षेत्र अलीगंज को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला थाने के रूप में बहुत बड़ी सौगात प्रदान करने के बाद आज रविवार को विधायक ठा. सत्यपाल सिंह राठौर के द्वारा हवन पूजन कर महिला थाने का शिलान्यास किया गया ! ज्ञातव्य हो कि जनपद मुख्यालय के अलावा दूसरे महिला थाने की सौगात अलीगंज को मिली है , जनपद के अंदर यदि पुलिस सर्किल वाइज देखा जाए तो अलीगंज सर्किल के अंदर सबसे ज्यादा थाने आते हैं तथा जनपद मुख्यालय से अलीगंज की दूरी 52 किलोमीटर से भी अधिक है ! इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ अशोक रतन शाक्य , एसडीएम जगमोहन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता “बॉबी” , अजय पाल सिंह “बंटी ठाकुर” नगर अध्यक्ष व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,अलीगंज कोतवाली के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित अलीगंज के गणमान्य लोग मौजूद रहे !

Leave a Comment