*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी)*
नोटिस//
कार्यालय: नई दिल्ली
पत्रांक: BMF/NC/2026/06/14-NOTICE
दिनांक: 14 जून, 2026
अति आवश्यक विधिक सूचना (Formal Notice)
विषय: उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी का विघटन एवं आगामी नई कार्यकारिणी के गठन के संबंध में अंतिम निर्देश।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) की नेशनल कोर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से पारित निर्णय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी के निर्देशानुसार, समस्त संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सूचित किया जाता है कि:
प्रदेश कमेटी का विघटन: संगठन के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और आगामी 23 अगस्त 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित ऐतिहासिक ‘महारैली’ की सफलता हेतु, ‘भारतीय मीडिया फाउंडेशन, नेशनल कोर कमेटी ने उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी’ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
पृष्ठभूमि एवं कारण: आगामी महारैली की तैयारी के संदर्भ में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सक्रियता दर्शाने तथा अपने विचार रखने हेतु आधिकारिक मंच प्रदान किया गया था। यह संज्ञान में आया है कि कुछ चुनिंदा साथियों को छोड़कर अधिकांश पदाधिकारी मुख्य दर्शक बने रहे। संगठन के व्यापक हित, पत्रकार सुरक्षा, सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकारों तथा ‘मीडिया पालिका’ के संकल्प को प्रबलता से उठाने के लिए यह कठोर संगठनात्मक निर्णय लेना अपरिहार्य हो गया था।
नई कार्यकारिणी का गठन: आगामी 48 घंटों (2 दिन) के भीतर नई कार्यकारिणी की प्रथम सूची जारी कर दी जाएगी। राज्य कार्यकारिणी के गठन के पश्चात, प्रदेश की समस्त जिला इकाइयों को भी भंग कर नए सिरे से पुनर्गठित किया जाएगा।
पूर्व पदाधिकारियों हेतु स्थिति: निवर्तमान मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के अनुभव को देखते हुए, उन्हें संगठन के ‘राज्य पार्षद’ (State Councilor) के रूप में नामित किया जाएगा। जो पदाधिकारी पूर्व में निष्क्रिय रहे हैं, उनसे संपर्क स्थापित कर उनकी क्षमता व रुचि के अनुसार संगठन में पुनः नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
अंतिम अवसर एवं समय-सीमा: संगठन के सभी सदस्यों के लिए सक्रियता की पुष्टि हेतु निर्धारित समय आज शाम 4:00 बजे तक है। जिन साथियों ने अभी तक आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 7275850466 पर अपनी सहमति/सक्रियता दर्ज नहीं कराई है, उनसे पुनः अनुरोध है कि वे इसे गंभीरता से लें। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात कोई भी कोताही संगठन के अनुशासन के विरुद्ध मानी जाएगी।
यह निर्णय संगठन की गरिमा और भविष्य के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने के लिए लिया गया है। सभी संबंधित साथियों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है।
आदेशानुसार,
पंडित बालकृष्ण तिवारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल कोर कमेटी)
नोट: इस नोटिस को समस्त जिला एवं राज्य स्तरीय व्हाट्सएप समूहों पर तत्काल प्रसारित करें।









