WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जलेसर बाईपास पर शुरू हुआ युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य

*स्वराज सवेरा की कलम, किसान यूनियन का संघर्ष और एसडीएम पीयूष रावत की संवेदनशीलता लाई रंग जलेसर बाईपास पर शुरू हुआ युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य*

 

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

 

जलेसर (एटा), 7 जून। जलेसर बाईपास की लंबे समय से चली आ रही बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में आखिरकार सकारात्मक पहल शुरू हो गई है। स्वराज सवेरा मीडिया द्वारा सड़क की दुर्दशा को प्रमुखता से उठाए जाने तथा भारतीय किसान यूनियन (भानू) द्वारा लगातार आवाज बुलंद किए जाने के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य प्रारंभ करा दिया है।

अवागढ़-आगरा-जलेसर-एटा मार्ग (एनएच-321जी) के जलेसर खंड पर बने गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण राहगीरों, किसानों तथा वाहन चालकों को लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी तथा कई स्थानों पर सड़क जलमग्न होकर दुर्घटनाओं का कारण बन रही थी।

समस्या को गंभीरता से लेते हुए भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिला अध्यक्ष ठाकुर पंकज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही स्वराज सवेरा मीडिया ने भी जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

उप जिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत ने मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-321जी (एटा-इटावा खंड) के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह शाह को आवश्यक निर्देश जारी किए। निर्देशों के अनुपालन में रविवार को जेसीबी मशीनों एवं श्रमिकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क मरम्मत और गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया।

लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट में भी संबंधित मार्ग के कई हिस्सों में तत्काल मरम्मत की आवश्यकता स्वीकार की गई है। इसके बाद शुरू हुए कार्य से स्थानीय नागरिकों में राहत और संतोष का माहौल है।

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि जनसमस्याओं को जिम्मेदारी के साथ उठाने वाली मीडिया, किसान संगठनों की सक्रियता तथा प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली के कारण यह सकारात्मक परिणाम संभव हो सका है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जनता की जुबान पर एक ही बात है— “जब समस्या की आवाज बुलंद हुई, तब समाधान भी जमीन पर उतर आया।”

 

@⁨all⁩

Leave a Comment