एटा,7 जून।विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि सूत्रों द्वारा पता चला है कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है क्योंकि कुछ अधिकारी व कर्मचारीयो की मानसिकता इतनी खराब हो गई है कि वह माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टोलरेनस की पोलिसी को पलीता लगाने का कार्य कर रहे है तथा जनता की नजर मे सरकार की छवि खराब करने में जुटे हुए हैं।
श्री चौहान ने कहाँ कि जनपद एटा मे कुछ कार्यालयों में तो खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है तथा कर्मचारीयो का कहना है कि अधिकारीयो को भी हिस्सा देते हैं अव देखना है कि क्या जनपद एटा के नव नियुक्त ईमानदार जिलाधिकारी एटा को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला पायेंगे कि नही।माननीय मुख्यमंत्री के प्रभारी मंत्री का दौरा जनपदों में रहता है वह केवल प्रशासन के साथ तथा पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर चले जाते हैं तथा शासन मे सव अच्छा अच्छा बताकर अपनी पीठ थपथपा लेते हैं जव कि वह लोग जमीनी हकीकत जान ही नही पाते हैं।जमीनी हकीकत जानने के लिए जमीन पर कार्य करने बाले लोगों से लेना चाहिए तभी तो कहाँ जाता है कि सगठंन सर्वोपरि है क्योंकिसंगठन के लोग सीधे जनता से जुड़े होते है इसलिए प्रभारी मंत्री को संगठन के लोगों के साथ बैठक करनी चाहिए अगर हकीकत जाननी हो तो अन्यथा तो सव अच्छा ही अच्छा चल रहा हैं।
श्री चौहान ने कहाँ कि मेरा माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि जनपद के अधिकारी व प्रभारी मंत्री को निर्देशित करे कि संगठन के लोगों की समस्या सुने तथा समाधान करायें।









