पांच प्रतिभाशाली युवाओं का सरकारी नौकरियों में चयन होने पर उन्हें अध्यक्ष जिला पंचायत ने किया सम्मानित, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

पांच प्रतिभाशाली युवाओं का सरकारी नौकरियों में चयन होने पर उन्हें अध्यक्ष जिला पंचायत ने किया सम्मानित

————————————

कासगंज ! गत शनिवार को कश्यप समाज के पांच प्रतिभाशाली युवाओं का चयन भारतीय सेना में और एक युवा की नियुक्ति टी. सी. के पद पर होने के पश्चात कश्यप समाज के प्रबुद्ध वर्ग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रत्नेश कश्यप की अध्यक्षता में समाज के शिक्षक कृष्णेन्द्र कुमार कश्यप के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ! जिसमें चयनित युवाओं को पगड़ी पहना कर पटका शॉल फूल मालाएं पहना कर उनका उत्साह वर्धन करते हुए भव्य स्वागत किया गया ! युवाओ के चयन से कश्यप समाज में हर्ष एवं उल्लास का माहौल है।

इस अवसर पर बसपा जिला महासचिव शान्ति स्वरूप खन्ना, पुष्पेन्द्र कश्यप, प्रवीन कश्यप एम.आर. ,शिक्षक विनय कश्यप, बबलू कश्यप लोकवाणी केंद्र, नितिन कश्यप प्रेम टेलर्स, बाल मुनि कश्यप एडवोकेट, नीरज कश्यप, जितेंद्र कश्यप सी. एच.सी.मामो डोरई , कपिल कुमार कश्यप, मास्टर गंगा सिंह कश्यप, विशाल कश्यप जया प्रिटिंग्स ,पिंकी कश्यप आदि समस्त कश्यप समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment