WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

EO और महिला कर्मचारी विवाद ने पकड़ा तूल: पति के आरोपों के बीच महिला बोली- “बेटी की तरह मानते हैं EO,अब EO की पत्नी का नाम भी आया सामने…

#हरदोई में EO और महिला कर्मचारी विवाद ने पकड़ा तूल: पति के आरोपों के बीच महिला बोली- “बेटी की तरह मानते हैं EO,अब EO की पत्नी का नाम भी आया सामने…

 

हरदोई की शाहाबाद नगर पालिका परिषद के ईओ से जुड़ा चर्चित विवाद अब और ज्यादा उलझता जा रहा है। अधिशासी अधिकारी के.के. सोनकर और नगर पंचायत पाली की पूर्व कर्मचारी रीना मिश्रा को लेकर चल रहे विवाद में रोज नए दावे और आरोप सामने आ रहे हैं। एक तरफ पति देवेंद्र मिश्रा ने EO पर पत्नी से अनैतिक संबंध रखने के आरोप लगाए हैं,तो दूसरी ओर रीना मिश्रा ने पूरे मामले को पारिवारिक साजिश बताते हुए पति और सौतेले बेटे पर AI तकनीक से फोटो बनाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है।अब इस विवाद में EO की पत्नी का नाम भी सामने आने से मामला और गर्मा गया है।

 

पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खारा पटियानीम निवासी देवेंद्र मिश्रा गुरुवार को बेटे के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे थे।उन्होंने पत्नी रीना मिश्रा और शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के.के. सोनकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।देवेंद्र का आरोप था कि उनकी पत्नी EO के संपर्क में रहने लगीं, विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया और घर से अलग कर दिया गया। साथ ही कुछ कथित फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए गए,जिसके बाद मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया।

 

इसके बाद रीना मिश्रा भी शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं और पति समेत पांच लोगों पर साजिश रचकर बदनाम करने का आरोप लगाया।रीना ने कहा कि अधिशासी अधिकारी उन्हें बेटी की तरह मानते हैं और उनके पैर छूते हैं,पैर छूने के दौरान की तस्वीरों को गलत तरीके से वायरल किया गया।महिला ने दावा किया कि उनके और EO के बीच किसी प्रकार का गलत संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि AI तकनीक का इस्तेमाल कर अश्लील तस्वीरें तैयार की गईं और उन्हें वायरल कर सामाजिक छवि खराब करने की कोशिश की गई।

 

उधर, देवेंद्र मिश्रा के बेटे करण मिश्रा ने मामले में नया दावा कर सनसनी फैला दी।करण का कहना है कि कुछ दिन पहले अधिशासी अधिकारी की पत्नी अचानक बिना बताए ईओ के सरकारी आवास पहुंची थीं।इसी दौरान एक मोबाइल फोन परिवार के हाथ लगा,जिसमें कथित फोटो मौजूद थे।करण का दावा है कि तस्वीरें देखने के बाद परिवार में विवाद बढ़ गया और EO की पत्नी भी अब इस मामले में कार्रवाई चाहती हैं।करण के मुताबिक वायरल फोटो असली हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

वहीं अधिशासी अधिकारी के.के. सोनकर ने पूरे विवाद को पति-पत्नी का निजी मामला बताते हुए कहा कि रीना मिश्रा इलाज और मदद के लिए उनके संपर्क में आई थीं और इंसानियत के नाते उन्होंने सहयोग किया था।लेकिन अब EO की सफाई के बाद कई सवाल भी उठने लगे हैं। चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर उन्होंने अब तक कितने संविदाकर्मियों की इसी तरह निजी मदद की है, कितनों का बड़े अस्पतालों में इलाज कराया है और कितनों को आर्थिक सहयोग दिया है।लोगों के बीच यह सवाल भी चर्चा में है कि क्या किसी अधिकारी और संविदाकर्मी के बीच संबंध केवल सरकारी दायरे तक सीमित रहने चाहिए या निजी स्तर तक मदद सामान्य मानी जाए।वहीं,मामले में खुद सामने आकर बार-बार सफाई देना भी कई तरह की चर्चाओं को हवा दे रहा है।फिलहाल यह हाईप्रोफाइल विवाद नगर पालिका से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

 

Leave a Comment