पुलिस ने दो खनन माफियाओं को नीली बत्ती की स्कॉर्पियो के साथ पकड़ा , रिपोर्ट अनिल सोलंकी

डीएम अरविंद सिंह की बेहद सख्ती के बाद भी नूंहखेडा में खनन माफियाओं का आतंक

———————————-

( पुलिस ने दो खनन माफियाओं को नीली बत्ती की स्कॉर्पियो के साथ पकड़ा )

————————————–

 

जलेसर ( एटा )

जनपद में खनन माफिया का आतंक चरम पर है। अवैध खनन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज की सख़्ती के चलते जिलाधिकारी अरविंद सिंह के सख्त निदेशों के बावजूद खनन माफिया प्रशासन पर हावी नज़र आ रहे हैं। बीती शनिवार रात जलेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूँहखेड़ा में खनन माफियाओ द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा शनिवार रात नूंहखेड़ा में छापेमारी की गई और दो खनन माफियाओं एवं नीली बत्ती लगी एक स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़कर जलेसर थाने में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त सूत्रों के अनुसार जनपद फिरोजाबाद के खनन माफिया रात में नीली बत्ती लगी हुई गाड़ी से चलते हैं और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो रहे हैं। पकड़े गए खनन माफिया के नाम विशाल यादव पुत्र गुलाब यादव एवं सौरभ यादव पुत्र सर्वेश यादव निवासी नगला कनौती मंडनपुर जनपद फिरोजाबाद बताए जा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह खनन माफिया रात में नीली बत्ती लगी हुई गाड़ी से चलते हैं जो प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं। इन्हीं खनन माफियाओं की वजह से दो साल पहले सकरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बाकलपुर में अवैध खनन के अठारह फुट गहरे गड्ढे में दबकर दो मासूम बच्चे अवैध खनन की भेंट चढ़ गए थे। तब प्रशासन ने इन खनन माफियाओं के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी की थी। लेकिन समय बीतने के बाद यह खनन माफिया दोबारा से जलेसर क्षेत्र में हावी हो रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है की स्थानीय प्रशासन इन पकड़े गए खनन माफियाओं पर कितनी कठोर कानूनी कार्यवाही करता है यह तो आगामी समय ही बताएगा।

Leave a Comment