WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दे रही जवाहरपुर तापीय परियोजना का डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*#एटा…*

*प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दे रही जवाहरपुर तापीय परियोजना का डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण*

 

जनपद एटा के मलावन स्थित जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना का जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी एवं तहसील सदर प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से प्रथम बार विस्तृत निरीक्षण किया, वर्तमान भीषण गर्मी के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य महाप्रबंधक अनुग्रह रवि से वार्ता की गई यहां पर उन्होंने पाया कि वर्तमान में पावर प्लांट की एक यूनिट पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही है तथा दूसरी यूनिट की क्षमता कुछ कम होकर पूर्ण उत्पादन नहीं हो पा रहा है मुख्य कंट्रोल रूम में जाकर

चीफ इंजीनियर ,अधीक्षण अभियंता गण के साथ गहन निरीक्षण कर इस समस्या को शीघ्र सही करने के निर्देश दिए ताकि पूरी क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन हो। निरीक्षण के दौरान पावर प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्लांट की स्थापना, निर्माण प्रक्रिया, विद्युत उत्पादन क्षमता तथा वर्तमान संचालन व्यवस्था के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, उन्होंने विद्युत उत्पादन, पारेषण व्यवस्था एवं उपकरणों के संचालन तथा रखरखाव की प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में जवाहरपुर तापीय परियोजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत उत्पादन एवं पारेषण कार्यों में गुणवत्ता एवं दक्षता बनाए रखते हुए सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, पूर्व में घटित अग्निकांड की घटना को संज्ञानित करते सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया की एक ड्रेस रिहर्सल पुनः कर ले ताकि इस तरह की अग्निकांड की घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि पावर प्लांट के आसपास 8 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र में सीएसआर मद के तहत आवश्यक विकास कार्य पूर्ण कराए जाएं यह उनका नैतिक दायित्व भी है।

इस अवसर पर डीएफओ विपिन वर्मा,उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अनुग्रह रवि,चीफ इंजीनियर एल0पी0गौतम ,अरविंद मिश्रा, एवं अधीक्षण अभियंता मो0 अबूजर, सीआईएसएफ के अखिलेश मिश्रा एवं अभय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष