*केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक जनपद में “सेवा,सुरक्षा, सुशासन एवं सम्मान” की थीम पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम*
*जन-कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों से आमजन को कराया जाएगा अवगत : जिलाधिकारी*
एटा, दिनांक 04 जून, 2026।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद एटा सहित प्रदेशभर में 5 जून से 21 जून, 2026 तक जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम, विकास प्रदर्शनी, लाभार्थी संवाद, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां, संगोष्ठियां तथा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की नीतियों एवं योजनाओं से आमजन को अवगत कराने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। अभियान का उद्देश्य इन उपलब्धियों को जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत करना तथा विकास यात्रा में जनता की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों का प्रभावी एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपदवासियों से अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है, कल 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम की थीम पर प्रदेश के समय जनपदों में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।









