WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

साईबर ठगी के शिकार हुए दो पीड़ितो को क्रमशः 1,30,000/-रू0 व 52,000/-रू0 थाना सिगरा पुलिस द्वारा पीड़ितों के खाते में रिफण्ड कराया गया

साईबर ठगी के शिकार हुए दो पीड़ितो को क्रमशः 1,30,000/-रू0 व 52,000/-रू0 थाना सिगरा पुलिस द्वारा पीड़ितों के खाते में रिफण्ड कराया गया ।

 

श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा साईबर ठगी के शिकार क्रमशः 1.श्री संदीप कुमार केशरी, 2. श्री महेन्द्र कुमार यादव जो क्रमशः 52,000/रू0 व 1,30,000/-रू0 के सम्बन्ध में NCRP PORTAL पर दर्ज शिकायत के आधार पर उच्चाधिकारीगणों से प्राप्त आदेश व निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा महोदय द्वारा थाना स्थानीय के साईबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 श्री भरत भट्ट व आरक्षी सुमित साहू को निर्देशित किया गया कि पीड़ित का रूपया जिस बैंक में गया हो सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित कर पीड़ितो का रूपया वापस कराये । प्राप्त आदेश के क्रम में थाना सिगरा साईबर हेल्प डेस्क प्रभारी व आरक्षी सुमित साहू द्वारा उपरोक्त रूपये को होल्ड करात हुए । सम्बन्धित बैंक से मेल व दूरभाष संपर्क करके पीड़ितों का शत प्रतिशत रूपया सीधे पीड़ितों के खाते में रिफण्ड कराया गया । उक्त रूपया अपने- अपने खातों में वापस पाकर पीड़ितगण व उनके परिजनों द्वारा थाना सिगरा व वाराणसी पुलिस की भूरी- भूरी प्रशंसा किया जा रहा है ।

 

विवरण पीड़ितगणः

1. श्री संदीप कुमार केशरी निवासी मोहल्ला छित्तुपुर थाना सिगरा जनपद वाराणसी को 52,000/-रू0 वापस कराया गया ।

2. श्री महेन्द्र कुमार यादव निवासी बी0एच0यू0 जनपद वाराणसी को 1,30,000/-रू0 वापस कराया गया ।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

श्री शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

2. उ0नि0 श्री भरत भट्ट “प्रभारी साईबर हेल्प डेस्क” थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. आरक्षी सुमित साहू थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

Leave a Comment