ग्रापए के संस्थापक बालेश्वर लाल की पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया आवाहन , आलेख शंकर देव तिवारी

ग्रापए के संस्थापक बालेश्वर लाल की पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया आवाहन

सॅगठन के प्रति हमारी सच्ची निष्ठा ही सच्ची श्रद्धाॅजलि — देवी प्रसाद गुप्ता

नई दिल्ली। ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि पर हुये विभिन्न कार्यक्रमो के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक मे भाव भरी श्रद्धाॅजलि अर्पित की गई। समूचे देश और खास कर उत्तर प्रदेश में इस अवसर पर ब्लाक, तहसील, जिला, मण्डल, प्रदेश स्तर पर भी कार्यक्रम वृहद रूप मे आयोजितकिये गये ।

वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रापए के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सॅगठन के प्रति हमारी सच्ची भावना ही बाबू बालेश्वर लाल को सच्ची श्रृद्धाॅंजलि है।

ग्रामीण पत्रकारों के लिये पहचान एवम् स्वाभिमान रक्षा की प्रबल भावनाओं के कारण ही बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की स्थापना का संकल्प किया था । उनके सॅंकल्प की धारणा ही आज सॅंंगठन की वास्तविक शक्ति है । संस्थापक अध्यक्ष बाबू बालेश्वर लाल की पुण्य तिथि पर सॅंंगठन के प्रति हमारी सच्ची समर्पित भावना ही उनके लिये सच्ची श्रृद्धाॅंजलि होगी । सॅंपर्क सॅंवाद एवम् संघर्ष की रीति नीति से हम सभी सॅंंगठन को जहाॅं भी जैसे भी हो सुदृढ़ करते हुये अपने अपने दायित्व का पूर्ण निर्वहन कर सकते हैं । सभी बॅंधु अपने-अपने क्षेत्र या प्रदेशों में सॅंंगठन विस्तार के लिये अपनी पूरी क्षमता से कार्य करने का प्रयास करेंगे तो हम निश्चित ही पत्रकारों के हितों की रक्षा भली भाॅंति करने में सक्षम हो सकेंगे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर

सचिव प्रवक्ता नरेश सक्सेना ने संस्थापक बाबू बालेश्वर् लाल को स्मरण किया। उन्हे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह,

दिल्ली से सुखमाल जैन, राजस्थान से शेखर जैन, तेलंगाना से एफ एम सलीम, उ प्र के महासचिव एवम तीन प्राॅतो के प्रभारी

डा. नरेश पाल सिंह, हरियाणा से सुनील जांगड़ा, विकास मिश्रा, प्रदीप पांडेय, इन्द्र कुमार पांचाल, ने भी श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक , राजस्थान, मध्य प्रदेश , छ्त्तीश गढ, उत्तराखंड़ के साथ उत्तर प्रदेश में श्रद्धांजलि सभाओ एवम चिकित्सा शिविर आयोजित हुए वहीं कई स्थानों पर कवि सम्मेलन और गोष्ठियाँ भी हुईं।

प्रदीप पांडेय के पिताजी का हाल ही स्वर्गवास होने पर दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया।

नरेश सक्सेना ने सभी को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment