सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ हजारों किसानों ने आसपुर टोल पर प्रदर्शन कर समस्या समाधान की मांग की तत्काल समाधान कराने का मिला आश्वासन उसके पश्चात प्रदर्शन से हटे किसान , रिपोर्ट अनिल सोलंकी

सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ हजारों किसानों ने आसपुर टोल पर प्रदर्शन कर समस्या समाधान की मांग की तत्काल समाधान कराने का मिला आश्वासन उसके पश्चात प्रदर्शन से हटे किसान

 

 

दिनांक 10 जून 2026 को कृषि विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन होगा

 

 

एटा,आज दिनांक 23.05.2026 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आसपुर टोल प्लाजा पर संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी, किसान, नौजवान, साथियों ने मिलकर सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ हजारों किसानों की गरिमामयी उपस्थिति में निम्नलिखित समस्याओं के समाधान की मांग को प्रमुखता से उठाया आक्रोशित किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए शासन प्रशासन ने किसानों की मांग को मानते हुए आसपुर टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर दूर तक के किसानों की गाड़ियों को आधार कार्ड देखकर निःशुल्क गाड़ी निकालने का आश्वासन दिया साथ ही मलावन पुलिस द्वारा किसानों के साथ की गई बदसुलूकी पर कोतवाल मलावन आरके सिंह ने आश्वासन दिया कि मेरे रहते किसी भी किसान के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा अन्य लंबित समस्याओं का भी तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया उक्त प्रदर्शन में उपस्थित किसानों ने संयुक्त रूप से तय किया कि दिनांक 10 जून 2026 को कृषि विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन होगा जिसमें खाद, बीज, बिज़ली, पानी जैसे प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा आज के प्रदर्शन के अंत में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार एटा एवं कोतवाल मलावन को सौंपा गया उक्त ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगों को उठाया गया

 

01 :- हाईवे के निर्माण में गई किसानों की जमीन का बड़ी संख्या में आज तक मुआवजा नहीं मिला है पीड़ित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।

 

02 :- आसपुर टोल प्लाजा के मैनेजर 10 किलोमीटर दूर तक के स्थानीय किसानों के साथ अभद्रता कर रहे हैं तत्काल सम्मान सहित किसानों की गाड़ियों को निःशुल्क निकलवाया जाए।

 

03 :- हाईवे स्थित गांव कंगरोल पर कट बनवाया जाए जिससे स्थानीय किसानों को लाभ मिल सके।

 

04 :- कृषि विभाग के अधिकारी एवं थोक विक्रेताओं के गठजोड़ की वजह से खाद को ब्लैक कर किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है यूरिया 400 से ₹500 बोरी में खुलेआम बिक रही है तत्काल कठोर कार्रवाई कर सत प्रतिशत किसानों को कंट्रोल रेट पर खाद दिलाई जाए।

 

05 :- असीमित विद्युत कटौती से गांव से लेकर शहर तक किसान, नौजवान, महिलाएं, मरीज, छात्र, बच्चे बहुत परेशान है किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है वहीं बच्चों की शिक्षा का भी इंतजाम नहीं हो पा रहा है तत्काल पर्याप्त विद्युत सप्लाई दिलाई जाए।

 

06 :- मलावन पुलिस द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है उसे तत्काल रोका जाए।

 

07 :- लंबित समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बल्ले चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अनिल सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, प्रमुख प्रदेश महासचिव विशेष यादव, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सोलंकी, प्रदेश सचिव बबलू नागर, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष मंदीप यादव, युवा जिला प्रभारी दुर्गेश कुमार, शिवशंकर फौजी, रामप्रकाश सविता, अशोक कुमार, रामनिवास वर्मा, देवव्रत नेताजी, सोनू, प्रेम सिंह, हरिवंश राजपूत, दिलीप कुमार, राहुल कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment