*थाना मिरहची पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तर
एटा– जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा अभियुक्त जयकिशोर पुत्र वीरेन्द्र निवासी ग्राम साउसपुर थाना मिरहची जिला एटा संबंधित मु0अ0सं0 80/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल का विवरण-*
1. उ0नि0 सुमित कुमार
2. है0का0 पवन चौधरी
3. रि0का0 पुष्पेन्द्र सिंह
4. रि0का0 सचिन
5. रि0म0का0 दीक्षा राठौर मौजूद रहे।








