*जनपद एटा से आज 22 मई 2026*
*ख़बर का दमदार असर आया सामने*
*एटा में बेटियों से छेड़छाड़ के आरोप में एटा पुलिस के दो कर्मी सस्पेंड*
*SSP एटा ने मीडिया में चल रही खबर का लिया तत्काल संज्ञान*
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में वी मार्ट के पास *दो युवतियों* से कथित *छेड़छाड़* और *पीछा करने* के *आरोप* में *पुलिस विभाग* की *किरकिरी* हो गई। *आरोप है* कि कार सवार *एसआई* राहुल बालियान और *हेड कांस्टेबल* धर्मेंद्र सिंह *ने शराब* के *नशे* में *स्कूटी सवार युवतियों* का *पीछा* किया, लगातार *हॉर्न बजाकर* अभद्रता की और विरोध करने पर *पुलिसिया रौब झाड़ा।* घटना क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय से करीब 200 मीटर दूरी पर हुई। *मामला सामने आते* ही *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी* ने तत्काल *संज्ञान लेते* हुए *दोनों* पुलिस कर्मियों *को सस्पेंड* कर विभागीय *जांच के आदेश दे दिए।*








