*भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग: ए.के. बिंदुसार ने फूंका ‘BMF न्यूज नेटवर्क’ का बिगुल सैकड़ों मीडिया संस्थानों के सफल नेतृत्व के बाद ‘भारतीय मीडिया फाउंडेशन’ की एक और बड़ी क्रांतिकारी पहल।*

नई दिल्ली:
देश में निष्पक्ष पत्रकारिता का पर्याय बन चुके भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) नई दिल्ली के संस्थापक और नेशनल कोर कमेटी के प्रमुख एवं मीडिया सरकार ए.के. बिंदुसार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक राष्ट्रव्यापी मुहिम का शंखनाद कर दिया है। देशभर में सैकड़ों न्यूज़ पोर्टल, यूट्यूब चैनल और साप्ताहिक-दैनिक समाचार पत्रों का सफलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए , अब उन्होंने अपने एक और नए डिजिटल हथियार ‘BMF न्यूज़ नेटवर्क’ (यूट्यूब चैनल एवं न्यूज़ पोर्टल, तथा सोशल मीडिया पेज) का भव्य शुभारंभ किया है।
गाँव-गाँव, शहर-शहर चलेगी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम!
इस नए उपक्रम के पीछे ए.के. बिंदुसार का स्पष्ट विजन है—भ्रष्टाचार मुक्त भारत। उन्होंने घोषणा की है कि BMF न्यूज़ नेटवर्क केवल खबरें ही नहीं दिखाएगा, बल्कि गाँव की चौपाल से लेकर शहर की गलियों तक छिपे भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए एक विशेष अभियान चलाएगा।
अनुभवी दिग्गजों के हाथों में कमान!
संस्थान की मजबूती के लिए एक सशक्त संपादकीय बोर्ड का गठन किया गया है:
निर्माता: ए.के. बिंदुसार,
प्रबंध संपादक: ममलेश मिश्रा,
सह प्रबंध संपादक: सुभाष जायसवाल,
संपादक: शकीर अख्तर,
समाचार संपादक: निशाकांत शर्मा,
स्वतंत्र मीडिया से सशक्त होगा लोकतंत्र!
शुभारंभ के अवसर पर श्री बिंदुसार ने कहा, “हमारा लक्ष्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ सत्य की आवाज़ को दबाया न जा सके। हम ‘स्वतंत्र मीडिया, मजबूत लोकतंत्र’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”
BMF न्यूज़ नेटवर्क ने देश के जागरूक नागरिकों और पत्रकारों से अपील की है कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें। लोग संस्थान की वेबसाइट www.bmfnewsnetwork.org पर जाकर या हेल्पलाइन नंबरों 8176850466 और 7275850466 पर संपर्क कर इस भ्रष्टाचार विरोधी क्रांति से जुड़ सकते हैं।
साथ आपका संकल्प हमारा-
अभियान: भ्रष्टाचार के खिलाफ गाँव से शहर तक सीधी लड़ाई।
नेटवर्क: डिजिटल न्यूज़ पोर्टल और यूट्यूब चैनल का एक साथ आगाज़।
संकल्प: एक सशक्त मीडिया और समृद्ध भारत का निर्माण।






