मदरसे में सरहद पार का पंखा,Made in Pakistan पंखा,फोटो वायरल होते ही मचा हड़कंप,पुलिस ने खंगाला रिकॉर्ड

*कुशीनगर के मदरसे में सरहद पार का पंखा,Made in Pakistan पंखा,फोटो वायरल होते ही मचा हड़कंप,पुलिस ने खंगाला रिकॉर्ड*

 

कुशीनगर।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से सुरक्षा के लिहाज से एक बहुत संवेदनशील मामला सामने आया है।यहां एक मदरसे में कथित तौर पर पाकिस्तानी मार्का वाला पंखा लगा पाया गया है।पंखे पर Made in Pakistan लिखे होने का दावा किया जा रहा है।पाकिस्तानी मार्का वाला पंखा मिलने से हड़कंप मच गया है।इसकी सोशल मीडिया पर पंखे की तस्वीर वायरल।

 

*जानें कहां का है मामला*

 

मामला कुशीनगर के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के मदरसा कादरिया हकीकतुल-उलूम में का बताया जा रहा है।मदरसे में एक पंखा खराब हो गया था।इसे ठीक करने के लिए बाहर से एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया। इलेक्ट्रीशियन ने पंखे को देखा कि इस पर Made in Pakistan लिखा हुआ है।जैसे ही स्थानीय लोगों को इस बात की भनक लगी कि मदरसे में सीमा पार (पाकिस्तान) के मार्का वाला इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल हो रहा है,इलाके में विरोध और जांच की मांग तेज हो गई।

 

*सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर*

 

मदरसे के अंदर लगे इस पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई।वायरल फोटो में पंखे पर साफ रूप से पाकिस्तानी ब्रांडिंग दिखने का दावा किया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से यह पता लगाने की मांग की है कि आखिर यह पंखा भारत कैसे पहुंचा और इसे मदरसे में लगाने के पीछे क्या मंशा है।

 

*जानें क्या कहती है कुशीनगर पुलिस*

 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने आधिकारिक बयान जारी किया है।एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है और गहन जांच की जा रही है।

 

बता दें कि जांच का मुख्य केंद्र यह है कि आखिर पाकिस्तान मार्का का यह पंखा भारत में कैसे आया और इसकी खरीद-फरोख्त के क्या स्रोत हैं।मदरसा प्रबंधन से भी इस संबंध में पूछताछ की जा सकती है।

Leave a Comment