अखिलेश यादव जिंदाबाद के जयघोष के साथ छावनी विधानसभा में समाजवादी पार्टी का संगठन विस्तार, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*अखिलेश यादव जिंदाबाद के जयघोष के साथ छावनी विधानसभा में समाजवादी पार्टी का संगठन विस्तार*

 

आगरा। समाजवादी पार्टी छावनी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश् य से एक भव्य संगठन गठन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित ममता टपलू के केम्प कार्यालय पर किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी छावनी विधानसभा अध्यक्ष अमीर सिंह फौजदार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अखिलेश यादव जिंदाबाद के गगनभेदी नारों और पार्टी के सिद्धांतों के प्रति समर्पण के साथ हुई। इस अवसर पर छावनी विधानसभा के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए,नव नियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं मिडिया प्रभारी अन्य पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्य रूप से दयाराम प्रजापति पूर्व मंत्री, समाजवादी पार्टी शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, महानगर आगरा, पूर्व छावनी विधानसभा प्रत्याशी ममता टपलू , वरिष्ठ सभा नेता श्याम भोजवानी, पप्पू यादव, कादिर कुरैशी, देवेंद्र सिंह यादव, राकेश अग्रवाल, चौ वेद प्रकाश सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, युवा और व्यापारियों की आवाज रही है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएं ताकि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पुन, समाजवादी सरकार बनाई जा सके। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सभा नेता श्याम भोजवानी ने किया,पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और अंत में सभी ने एक स्वर में “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारों के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।ममता टपलू ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनायें भी दी।

Leave a Comment