राष्ट्रीय पिट्ठू में जूनियर बालक एवम सब जूनियर बालिका वर्ग के उत्तर प्रदेश ने जीता, रिपोर्ट शंकर तिवारी

राष्ट्रीय पिट्ठू में जूनियर बालक एवम सब जूनियर बालिका वर्ग के उत्तर प्रदेश ने जीता

 

सूरत/ आगरा।

गुजरात के सूरत में 3 से 6 मई तक आयोजित तीसरी सब जूनियर और जूनियर नेशनल पिट्टू प्रतियोगिता में मयंक(कप्तान),अंशुल,अभिषेक के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालकों की टीम ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 85-108 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं उत्तर प्रदेश की जूनियर बालिकाओं ने फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ की टीम को 54 के मुकाबले 121 अंक से हराकर प्रदेश को दोहरी सफलता दिलाई।बालिकाओं में राखी बघेल,गुंजन,प्रियांशी नागर,नंदिनी खुशबू और माधुरी का बेहतरीन प्रदर्शन रहा।टीम की कप्तान अंतिम चौधरी (अमरोहा) रहीं।जूनियर बालकों की टीम को प्रतियोगिता में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय कैलाश विजयवर्गी जी द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए । टीम स्टाफ के रूप में कमल स्वरुप शर्मा,रिपुंजय रावत हरेंद्र सिंह,सुशील कुमार,स्वाति सागर, कल्पना रहे।

Leave a Comment