ब्रेकिंग न्यूज़ | अमरिया
गैस एजेंसी पर ताला, उपभोक्ता बेहाल — अधिकारियों का ‘फोटो वाला जवाब’!
अमरिया। ग्राम रसूला फरदिया स्थित राम लुभाया भारत गैस ग्रामीण वितरक पर आज अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। तय समय के करीब ढाई घंटे बाद तक एजेंसी का शटर नहीं खुला, जिससे केवाईसी कराने पहुंचे उपभोक्ता घंटों भटकते रहे।
लाइन में लगे बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज से आए ग्रामीण गर्मी में इंतजार करते रहे, लेकिन जिम्मेदारों का कहीं पता नहीं था।
शिकायत पर भी दिखी लापरवाही
मामले की शिकायत जब पूर्ति निरीक्षक मो० अनस से की गई, तो मौके पर कार्रवाई के बजाय उन्होंने सिर्फ एक फोटो दिखाकर एजेंसी खुली होने की बात कह दी। और कहा कि इसके बारे में एजेंसी संचालक से बात करो। इस जवाब से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई।
बड़ा सवाल
👉 क्या अब शिकायत के बाद ही खुलेगी एजेंसी?
👉 क्या अधिकारियों का रवैया दे रहा है मनमानी को बढ़ावा?
➡️ जनता में आक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज — अब प्रशासन की परीक्षा!
जिला ब्यूरो पीलीभीत अरविंद कुमार






