WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जलेसर में आज़ाद समाज पार्टी का प्रदर्शन: दलित कार्यकर्ताओं को जारी नोटिसों के विरोध में सौंपा ज्ञापन

*जलेसर में आज़ाद समाज पार्टी का प्रदर्शन: दलित कार्यकर्ताओं को जारी नोटिसों के विरोध में सौंपा ज्ञापन*

 

*तुर्रम सिंह राजपूत*

 

जलेसर (एटा), 6 मई 2026। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान दलित कार्यकर्ताओं को जारी किए गए नोटिसों के विरोध में बुधवार को उपजिलाधिकारी जलेसर को ज्ञापन सौंपा।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल 2026 को तहसील क्षेत्र के गांव मुर्का में आयोजित अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा के दौरान हुई घटनाओं को आधार बनाकर प्रशासन द्वारा 50 से अधिक दलित एवं अंबेडकरवादी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इसे पार्टी ने दलित समाज की आवाज दबाने का प्रयास करार दिया।

ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि सभी नोटिस तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएं तथा शोभा यात्रा के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की जाए।

*मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं:*

➡️जारी किए गए सभी नोटिस तत्काल वापस लिए जाएं।

➡️क्षेत्र में दलितों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

➡️प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष नसीम अब्बास सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के पक्षधर हैं, किंतु निर्दोष दलित कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उधर, इस संबंध में प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

Leave a Comment