WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया, पेंशनर्स की समस्याओं और सुझावों को सुनकर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया, पेंशनर्स की समस्याओं और सुझावों को सुनकर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा आज दिनांक 29.04.2026 को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के कल्याण, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके अनुभवों को उपयोग करके पुलिसिंग को और बेहतर करना था।

गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पेंशनर्स के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी सेवाएँ पुलिस विभाग और समाज के लिए अविस्मरणीय हैं। उन्होंने पेंशनर्स को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस कार्यों में पेंशनर्स के अनुभवों को उपयोगी बताते हुए उनके सुझावों को लागू करने की बात कही।

इस अवसर पर कई सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने अपने विचार साझा किए और पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रिटायर्ड उपनिरीक्षक श्री हरनारायण सिंह जी का स्वर्गवास होने पर बैठक में उपस्थित सभी के द्वारा 2 मिनट्स का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्प दीप कुशवाह उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष