WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

काशी विश्वनाथ का अभिषेक,त्रिशूल और बच्चों से मुलाकात,मंदिर के द्वार पर बटुकों ने शंखनाद और परिसर में डमरू वादन से हुआ अभिनंदन, BMF News

*काशी विश्वनाथ का अभिषेक,त्रिशूल और बच्चों से मुलाकात,मंदिर के द्वार पर बटुकों ने शंखनाद और परिसर में डमरू वादन से हुआ अभिनंदन*

 

वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे।बरेका गेस्ट हाउस से मंदिर तक के 14 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया।विश्वनाथ मंदिर के द्वार पर शंखनाद और परिसर में डमरूवादकों ने अभिनंदन किया।पीएम मोदी ने गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का विधिवत अभिषेक किया। गर्भगृह से निकलने पर अभिभावकों के साथ दर्शन करने पहुंचे बच्चों को अपने पास बुलाया और उनसे बातचीत की।गर्भगृह के बाहर ही पीएम मोदी को त्रिशूल और डमरू भेंट किया गया। त्रिशूल लेते ही पीएम ने उसे लहराकर अभिवादन किया।

 

बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अनुभव साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा कि काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला।यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की। मां अन्नपूर्णा एवं मां गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

 

पीएम मोदी का काफिला बरेका गेस्ट हाउस से लगभग पौने नौ बजे काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए निकला।बनारस रेलवे स्टेशन के पीछे वाले रास्ते के सामने से होते हुए पीएम मोदी फुलवरिया के उस ओवरब्रिज पर पहुंचे,जिसका शिलान्यास और उद्घाटन उन्होंने ही किया था।यहां से सेंट्रल जेल रोड और हॉकी चौराहा से जेपी मेहता होते हुए कचहरी गोलघर पर उनका काफिला पहुंचा।यहां पहले से मौजूद भाजपा कार्य़कर्ताओं ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष से पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान अपनी गाड़ी के अंदर से ही पीएम मोदी कभी हाथ जोड़कर तो कभी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते रहे।

 

कचहरी से पीएम मोदी का काफिला पुलिस लाइन चौराहा और वहां से खजुरी होते हुए हुकुलगंज तिराहे पर पहुंचा। यहां भी पीएम मोदी का ढोल नगाड़ों और नारों के साथ स्वागत हुआ। यहां से वरुणा नदी पार कर पीएम मोदी तेलियाबाद, जगतगंज होते हुए लहुराबीर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को देखकर काफी धीमी रफ्तार से लोगों का अभिवादन करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़े।

 

कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल से मैदागिन और वहां से काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट चार पर पीएम मोदी का काफिला पहुंचा तो शंखनाद से बटुकों ने स्वागत किया। गेट के अंदर गाड़ी के पहुंचने पर पीएम मोदी पैदल ही गर्भगृह की ओर बढ़े तो डमरू की थाप से स्वागत किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे बाबा के दर्शनार्थियों ने हर-हर महादेव के जयकारे से पीएम मोदी का स्वागत किया तो पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

 

यहां से हाथ जोड़े हुए पीएम मोदी गर्भगृह में प्रवेश किया और बाबा विश्वनाथ का विधिवत पूजन अर्चन किया। पांच पंडितों ने पीएम मोदी को पूजा कराई और माला पहनाने के साथ ही त्रिपुंड भी लगाया। पीएम मोदी मंदिर से बाहर निकले तो भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया। पीएम मोदी ने त्रिशूल उठाकर लहराया भी। यहीं पर मां अन्नपूर्णा का दर्शन किया और मंदिर चौक से होते हुए गंगा द्वार पर गए। मां गंगा को प्रणाम कर वापस मंदिर चौक से लोगों का अभिवादन करते हुए एयरपोर्ट रवाना हो गए।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment