WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्कूल चलो अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों की जागरूकता रैली आयोजित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*स्कूल चलो अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों की जागरूकता रैली आयोजित*

 

आगरा। एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरी पर्वत के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों द्वारा स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर हरी पर्वत चौराहा, सेंट जॉन्स कॉलेज होते हुए नाला बुढ़ान सैयद स्थित प्राथमिक विद्यालय बुढ़ान सैयद पर जाकर संपन्न हुई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने क्षेत्रवासियों को अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बिस्कुट के पैकेट वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति उत्साहित किया गया। इस अवसर पर बेसिक विद्यालय बुढ़ान सैयद आगरा के प्रधानाध्यापक राजीव वर्मा एवं शिक्षकगणों ने एनएसएस स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार जैन एवं श्री रतन सेन जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक कुंचित शर्मा, दीपांशु पाल सहित अन्य स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में कल्पना,खुशबू,शिवाली,गौरव,अंकित आदि उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष