ब्रेकिंग: BMF (नेशनल)में अनुशासन का हंटर, राष्ट्रीय महासचिव अमरेंद्र कुमार बर्खास्त।
लापता बेटे के मामले में यूनियन ने किया था समर्थन, बदले में पदाधिकारियों को कहा ‘कुत्ता’।
पुलिस से सहयोग न करने का लगाया आरोप, 7 अप्रैल को ही हुआ था निष्कासन।
नई दिल्ली/बिलासपुर,
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल ने अनुशासनहीनता पर बड़ा एक्शन लेते हुए अपने राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी अमरेंद्र कुमार को पद और प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है।
लापता पुत्र के लिए यूनियन ने मांगी थी मदद,
विवाद की शुरुआत छत्तीसगढ़ के डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय से जुड़े अमरेंद्र कुमार के लापता पुत्र के मामले से हुई। इस मामले में BMF की छत्तीसगढ़ यूनियन ने शासन और प्रशासन से मांग उठाकर अमरेंद्र कुमार का भरपूर सहयोग किया था। उनके समर्थन में बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजवर्धन पांडेय ने 6 अप्रैल को बिलासपुर में एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया था।
मदद के बदले गालियां, पुलिस पर भी आरोप,
आरोप है कि अमरेंद्र कुमार ने न केवल 6 अप्रैल के इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया, बल्कि संगठन के पदाधिकारियों और मीडिया कर्मियों पर उल्टा आरोप मढ़ दिए। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गालियां दीं और ‘कुत्ता’ जैसे शब्दों से संबोधित किया।
इतना ही नहीं, अमरेंद्र कुमार ने छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों पर पुलिस से मिलकर सहयोग न करने का आरोप भी लगाया, जबकि पूरी टीम उनके पुत्र की तलाश में शासन-प्रशासन से लगातार मांग कर रही थी। यह व्यवहार संगठन की नियमावली के पूर्णतः खिलाफ पाया गया। इसी कारण 7 अप्रैल को ही नेशनल कोर कमेटी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।
संस्थापक एके बिंदुसार बोले- मान-सम्मान से समझौता नहीं*
BMF नेशनल के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा:
> “संगठन अपने पदाधिकारियों के मान-सम्मान से समझौता नहीं कर सकता। जिन लोगों ने उनके लापता पुत्र के लिए शासन से मांग की, उन्हीं को अपमानित किया गया और पुलिस से मिलीभगत का झूठा आरोप लगाया गया। इसलिए यह अनुशासनात्मक कार्रवाई अनिवार्य थी।”
सख्त निर्देश जारी,
1. सदस्यों को हिदायत: अब कोई भी पदाधिकारी या सदस्य अमरेंद्र कुमार के निजी मामलों में दखल नहीं देगा।
2. अमरेंद्र कुमार को अल्टीमेटम: तत्काल प्रभाव से अपनी प्रोफाइल, सोशल मीडिया से BMF का लोगो और नाम हटाएं। भविष्य में संगठन के नाम का इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।






