WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 29 अप्रैल को जनपद हरदोई के मल्लावां में प्रस्तावित माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लाभार्थियों की संख्या और व्यवस्थाओं संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम में जाने वाले लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने आने जाने के लिए परिवहन व्यवस्था की सुविधा सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सभी बसें 29 अप्रैल को प्रातः 5:30 बजे निर्धारित समय पर रवाना की जाएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक अवधेशराम तथा जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष