, आगरा,पी0.डी0.गर्ल्स इण्टर कालिज सरस्वती विहार सेवला थाना सदर बाजार जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा। आज दिनांक 25.04.26.को श्री शिवदयाल शर्मा सेवानिवृत्त C F O ने पी0.डी0.गर्ल्स इण्टर कालिज सरस्वती विहार सेवला थाना सदर बाजार जनपद आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्थी जानकारी दी गई ।तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को आग की परिभाषा,आवश्यकता, प्रकार व आग बुझाने के सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा उपस्थित सभी छात्र व छात्राओ को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा उपस्थित छात्र व छात्राओ को L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ सेवानिवृत्त C F O ने उपस्थित छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। तथा मौके पर उपस्थित प्रबन्धक श्री हरी किशन वर्मा, श्रीमती सोनिया शर्मा, दीपक कुमार, सुमित कुमार, विश्वम्भर सिंह आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।








