WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार 2026-27 हेतु आवेदन आमंत्रित, रिपोर्ट ब्रजेश कुमार दीक्षित

*खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार 2026-27 हेतु आवेदन आमंत्रित*

 

*एटा 24 अप्रैल 2026(सू0वि0)।* जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह पुरस्कार उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, एटा के माध्यम से संचालित योजनाओं अथवा खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण योजनाओं के अंतर्गत चयनित इकाइयों को प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऐसे उद्यमी, जिन्होंने विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त किया हो अथवा स्वयं के संसाधनों से न्यूनतम 3 वर्ष पूर्व अपनी इकाई स्थापित की हो और जो निरंतर कार्यरत रहते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का उत्पादन एवं विपणन कर रहे हों, वे इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

इच्छुक एवं पात्र उद्यमी अपना आवेदन पत्र यथाशीघ्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 82 अरुणा नगर, एटा में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने सभी पात्र उद्यमियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय से आवेदन सुनिश्चित करें।

Leave a Comment