WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

चावल कारोबारी दंपति से 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

चावल कारोबारी दंपति से 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कमलानगर पुलिस ने शिकायत पर शुरू की जांच, कर्मचारी पर एडवांस वसूलकर फरार होने का आरोप

आगरा, 23 नवम्बर। पुलिस कमिश्नर अपने अधीनस्थों को चाहें जितनी नसीहतें दें, लेकिन उनकी कार्यप्रणाली में सुधार नजर नहीं आता है। ऐसा ही एक मामला कमलानगर थाने को लेकर सामने आया है, जहां पीड़ित के साथ हुई करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। अधिक प्रयास करने पर जनसुनवाई प्रभारी ने शिकायत लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया। एक उप निरीक्षक को जांच सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार, बासमती चावल का कारोबार करने वाले दंपति ने अपने ही कर्मचारी पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़िता गुंजन कौर ने थाना कमला नगर में प्रार्थना पत्र देकर कर्मचारी प्रवीण तिवारी और उसकी पत्नी तमन्ना तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

गुंजन कौर पत्नी जगजीत सिंह, निवासी मंगलम आधार, शास्त्रीपुरम, थाना सिकंदरा के अनुसार, वह और उनके पति दो फर्मों गुरु इंटरप्राइजेज और बृजकाशी इंटरप्राइजेज के नाम से चावल का कारोबार करते हैं। उनका कार्यालय कमलानगर में स्थित है। मार्च 2025 में उन्होंने प्रवीण तिवारी निवासी 911 कावेरी-3 गणपति स्मार्टसिटी, बाईपुर, सिकंदरा को काम पर रखा था। उसका काम मार्केट से ऑर्डर लाना और माल के पैसे लाना था। उसे 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाता था, जो उसकी पत्नी तमन्ना तिवारी के खाते में जाता था।

आरोप है कि विश्वास जमने के बाद प्रवीण मार्केट से लाए पैसे में से आधा ही फर्म को देता था और बाकी अपने पास रख लेता था। जब दंपति ने दुकानदारों से बकाया मांगा, तो पता चला कि प्रवीण पहले ही एडवांस के नाम पर पैसे ले चुका है।

Leave a Comment