*एटा – ऑपरेशन “कार बार” के तहत जनपद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थानों एवं कार के अंदर/बोनट पर शराब पीने वाले 108 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन “कार बार” के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों तथा कार के अंदर/बोनट पर शराब पीने वालों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग एवं कार्रवाई करते हुए कुल 108 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
थानावार की गई कार्रवाई का विवरण निम्नवत है–
1. थाना कोतवाली नगर – 09
2. थाना कोतवाली देहात – 12
3. थाना बागवाला – 12
4. थाना मिरहची – 06
5. थाना पिलुआ – 07
6. थाना मारहरा – 08
7. थाना सकरौली – 03
8. थाना अवागढ़ – 06
9. थाना निधौली कलां – 04
10. थाना जलेसर – 10
11. थाना जैथरा – 07
12. थाना नयागांव – 07
13. थाना राजा का रामपुर– 07
14. थाना सकीट – 05
15. थाना मलावन – 05
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सार्वजनिक स्थानों पर अथवा कार के अंदर/बोनट पर शराब का सेवन न करें तथा शराब पीकर किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं। सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।















