WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

यूटा आगरा ने की 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिए जाने की मांग, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, राष्ट्रीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि बनने का दिया आमंत्रण,

 

यूटा आगरा ने की 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिए जाने की मांग

 

 

आगरा । ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में देश के रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान स्वर्णकार समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान, ज्वैलर्स व्यापारियों की समस्याओं तथा समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकुल वर्मा जी ने आगामी राष्ट्रीय वार्षिक महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए रक्षा मंत्री जी को सादर आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन स्वर्णकार समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन होगा। रक्षा मंत्री जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम के लिए शीघ्र समय प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेश वर्मा जी ने स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स व्यापारियों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके व्यापारिक हितों के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग रखी।

वहीं, प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव वर्मा ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत वर्ष 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने के संबंध में रक्षा मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का आधार है। नई पेंशन व्यवस्था के अंतर्गत सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सीमित आर्थिक सहायता के कारण शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भविष्य में गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनभर शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक असुरक्षा में छोड़ना न्यायसंगत नहीं है। अतः वर्ष 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और सम्मानजनक बन सके।

इस मांग के समर्थन में यूटा आगरा के जिलाध्यक्ष श्री के.के. शर्मा जी ने भी पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए इस मांग का समर्थन किया।

 

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

 

– राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक – लोकेश अग्रवाल , लखनऊ

– राष्ट्रीय अध्यक्ष – मुकुल वर्मा, कानपुर

– राष्ट्रीय महामंत्री – राजीव वर्मा , आगरा

– राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री राजेश वर्मा, आगरा

– राष्ट्रीय संगठन मंत्री – रामानंद वर्मा, कन्नौज

– राष्ट्रीय प्रभारी – सुधीर कुमार सिंह सोनी, हरदोई

– प्रदेश संयोजक – श्याम जी अग्रवाल जी, लखनऊ

– प्रदेश उपाध्यक्ष – राजेश वर्मा , हापुड़

 

महिला विंग से—

 

– राष्ट्रीय संरक्षक – श्रीमती अंजू अग्रवाल, लखनऊ

– राष्ट्रीय महामंत्री – श्रीमती जया वर्मा, कानपुर

 

अंत में एसोसिएशन की ओर से रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का प्रतिनिधिमंडल को समय देने, सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुनने तथा सकारात्मक आश्वासन देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया। यह मुलाकात स्वर्णकार समाज, ज्वैलर्स व्यापारियों एवं शिक्षक समुदाय के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

Leave a Comment