*सत्ता, ब्राह्मण और उत्तर प्रदेश!*
कहा जाता है कि ज़ब-ज़ब उत्तर प्रदेश की सत्ता में फेरबदल होता है प्रदेश के एक कोने जिसे पूर्वांचल कहते है यह हवा उस धरती से चलती है और पच्चिम तक बहती जाती है। हम आज प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण की अनहोनी भूमिका पर बात करने आये है।बर्ष 2017 से से पहले ब्राह्मण समाजवादी पार्टी के साथ रह कर जमकर मलाई चाट रहा था। सपा सरकार में मंत्री पदों के भरोसे ही भैंस की नाद पर मुँह अड़ाए रहें थे और प्रदेश का पूरा ब्राह्मण ख़ुश भी था। किन्तु ज़ब अखिलेश सरकार ने ब्राह्मणों को सरकार में अधिक आजादी नहीं दी तो बर्ष 2014 से 2016 के आखिरी माह तक सपा का विरोध और भर्ती प्रक्रियाओ का विरोध शुरू कर दिया था, जो प्रदेश की सत्ता बदली तक चलता रहा था. किन्तु 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को दर्जनों टिकट भी दी और कई विधायक जीत कर आने के साथ ही एक DCM भी दिया और कई बड़े विभागों की कमान भी ब्राह्मण के हाथो में रही थी. 2017 के बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी और गठबंधन ने 68 ब्राह्मणों को टिकट दिया और 46 ब्राह्मण बीजेपी और गठबंधन के जीत कर सदन पहुँचे थे. अगर सही आकड़ो में पक्ष और बिपक्ष की बात करे तो उत्तर प्रदेश में 52 ब्राह्मण विधायक बने जिसमे से बीजेपी के 46 और सपा से 5 और कांग्रेस से 1 जीत कर सदन गए थे। इससे साबित यह होता है कि आकड़ो के सिर पर खडे होकर यह साबित किया कि सदन की गिनती के अनुसार ब्राह्मणों ने हर 8 वां विधायक ब्राह्मण था। 2022 की सरकार में 7 ब्राह्मण मंत्री बने 3 केबिनेट 1 स्वतंत्र प्रभार, 3 राज्य मंत्री बनाये गए।किन्तु संतुष्ट नहीं रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विरोध करने का लक्ष्य नहीं भूले।
*वर्तमान परिस्थिति 👇*
2027 विधानसभा चुनावों को लेकर वर्तमान स्थिति के अनुसार पूर्वांचल का ब्राह्मण एक बार फिर सत्ता से नाराजगी दिखा रहा है। यह नाराजगी उस दिन से शुरू हो चुकी थी,ज़ब विकास दुबे की गाडी अचानक Road पर पलट गई और गोलियों के चलने से उसकी Death हो गई थी किन्तु उस दिन के बाद उत्तर प्रदेश की Politics और माफियाओ के गठजोड़ को दूसरे तरीके से प्रदेश की जनता ने देखना शुरू कर दिया था जिसका परिणाम यह हुआ कि Vikas Duby की मौत के बाद जो विरोध ब्राह्मणों ने शुरू किया था वो विरोध ब्राह्मणों पर ही उल्टा शुरू हो चूका था जिसके फलस्वरुप ब्राह्मण Backfoot पर आये और चुपचाप बीजेपी को बिना वोट दिए 2022 में बने रहे और यह साबित किया की हम बीजेपी के साथ है किन्तु ऐसा नहीं हुआ था। 2022 की कई ऐसी सीटे थी जिस पर ब्राह्मणों का वोट सपा को गया था या फिर घर बैठा बीजेपी के हारने का इंतजार करने लगा था परन्तु बीजेपी के जनादेश के आगे ब्राह्मणों का विरोध एक कोने में रखा रह गया किन्तु बीजेपी को सीटों का नुकसान जरुर हुआ था।पूर्वांचल का ब्राह्मण गालो में पान दबा कर विरोध ऐसा करता है जैसे समझने वाला समझ जाता है और न समझने वाला व्यक्ति ब्राह्मण को मित्र मान बैठता है और राजनीति में धोखा खा जाता है किन्तु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कतई ऐसा नहीं सोचते है जैसा पूर्वांचल के अन्य राजनैतिक व्यक्ति सोच और चिंतन रखते है।
*2027 के विधानसभा चुनावों में ब्राह्मण बीजेपी को वोट नहीं करेगा!*
जो लिख रहे है वो सत्य है. ब्राह्मण 2027 के चुनावो में एक रणनीति के तहत काम करने वाले है.बीजेपी जिन सीटों पर ठाकुर समुदाय को टिकट देगी ब्राह्मण उन सीटों पर Thakur समुदाय को हरायेगे. यह निश्चित रूप से किया ही जायेगा. साथ ही जिन सीटों पर ब्राह्मणों के Vote संख्या किसी सीट को जीतने लायक स्थिति होंगे उन सीटों पर यह देखा जायेगा कि बीजेपी का उम्मीदवार या सपा का उम्मीदवार उनके अहसान को मानेगा या नहीं। क्योंकि ब्राह्मणों को अपने समाज का मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में चाहिए यह पहली प्राथमिकता है।प्रदेश के ब्राह्मण को यह पता है कि अखिलेश यादव ब्राह्मण को DCM भी नहीं बनायेगे और बीजेपी DCM से ऊपर जाने नहीं देगी। यही कुछ कारण रहेंगे जिससे ब्राह्मण बीजेपी की अधिक से अधिक सीटों को हरायेगे ही।
*ब्रजेश पाठक और State का ब्राह्मण 👇*
पुरे प्रदेश का ब्राह्मण सत्ता के हिसाब से ब्रजेश पाठक को ब्राह्मण मानते ही नहीं है क्योंकि ब्रजेश पाठक प्रदेश के DCM तो है लेकिन सभी शक्तिया मुख्यमंत्री के खाते में है जो UP state के ब्राह्मणों को अखरती है। आज की राजनीति के प्रादृश्य से लगता भी है कि DCM ब्रजेश पाठक अपने आप को ब्राह्मणों का नेता साबित करने में कोशिश तो करते है किन्तु सम्भव नहीं कर पा रहे है या फिर Chief Minister योगी आदित्यनाथ के AURA का असर यह है कि किसी की Cast हो या किसी का चमकता Face हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने किसी काम का नहीं है।अब बीजेपी ने लगभग प्रदेश के सभी ब्राह्मण नेताओं को किनारे कर दिया है. प्रदेश की राजनीति में RSS के बहुत पुराने ताल्लुक रखने वाले दिनेश शर्मा को भी राज्यपाल बना कर राजनीति के आखिरी पायदान पर खड़ा कर दिया है। लगभग प्रदेश की राजनीति में THAKUR बनाम ब्राह्मण की राजनीति बनी हुई है.
*शासन और प्रशासन में ब्राह्मण के दाँव पेच 👇*
जैसा की पहले भी ब्राह्मण ने अपने आप को राजनीति में धुरंधर साबित किया है ठीक वैसा है आज भी करने की रणनीति पर काम कर रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में ब्राह्मण सरकार की योजनाओं को कमजोर और विरोधात्मक बना रहा है. कोशिश यही की जा रही है और इनके द्वारा कहा जा रहा है कि आम जनता के लिए बीजेपी सरकार घातक है और जनता के मन में पुलिस से लेकर प्रशासन की सीटों पर जनता से ऐसा व्यवहार और व्यवस्था ब्राह्मण ऐसा कर रहा है कि जनता का मन बीजेपी के खिलाफत में आ जाये। शासन स्तर पर भी जिन सीटों पर ब्राह्मण सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद है वो सभी योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लॉबी बना कर काम किये जा रहे है. 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद की शासन स्तर की परिस्थिति बिलकुल अलग है और उलट कही जा सकती है जैसे 2017 के बाद मुख्यमंत्री तक लगभग कई अच्छे अधिकारी और जनता स्तर के लोगों की पहुंच थी जो बेहद जरुरी और सटीक जानकारी मुख्यमंत्री तक देते आये थे किन्तु 2022 की सत्ता के बाद मुख्यमंत्री के आस- पास एक ऐसा सिण्डिकेट का घेराव बनाया गया है जिसे पार करके सच बात को पंहुचा ही नहीं सकते है। निश्चित रूप से ऐसा इसीलिए किया गया हो कि योगी आदित्यनाथ का राजनैतिक पतन आसानी से किया जा सके।किन्तु ब्राह्मण की राजनीति का असली चेहरा बीजेपी को 2024 लोकसभा चुनावों में भी देखने को मिला था, ज़ब ब्राह्मण संख्या होने के बाद भी बूथों तक वोट करने नहीं गए थे। कारण नरेंद्र मोदी को कमजोर करना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की साख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कम करना था.ऐसा ही हाल में स्नातक और शिक्षक MLC के चुनावों में भी ब्राह्मणों ने दांव खेला।अब विधानसभा चुनावों में घातक बनकर मुख्यमंत्री के सामने आने वाला है.प्रदेश का ब्राह्मण समाजवादी पार्टी को जाना ही है……
*👉इंतजार कीजिये प्रदेश के SC और OBC का किरदार 2027 में सत्ता के लिए क्या रहेगा*
*पी एस राजपूत*
*CONFERENCE*
NEWS















