WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का जन्म उत्सव‌ समारोह आज चोपन बस स्टैंड पर‌ भव्य रूप से मनाया गया

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन (सोनभद्र), 22 नवंबर 2026: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का जन्मोत्सव समारोह आज चोपन बस स्टैंड पर भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक व सामाजिक संघर्षों को याद किया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक साधारण किसान परिवार से निकलकर मुलायम सिंह यादव ने सामंतवादी व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष किया और दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, किसानों, व्यापारियों, छात्रों, नौजवानों तथा महिलाओं को समाज में सम्मान और अधिकार दिलाने का कार्य किया। वक्ताओं ने उल्लेख किया कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के सानिध्य में किसानों के नहर रेट आंदोलन के दौरान वे दो वर्षों तक जेल में भी रहे और रिहा होने के बाद भी गरीबों तथा वंचितों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे।
नेताजी के कार्यकाल को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य के विकास और सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इसके अतिरिक्त, देश के रक्षा मंत्री के रूप में उनके ऐतिहासिक निर्णय को भी याद किया गया, जिसके तहत शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान और श्रद्धा के साथ उनके पैतृक घर तक पहुँचाने की व्यवस्था शुरू की गई थी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि वे नेताजी के बताए मार्ग पर चलते हुए आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पीडीए (PDA) की सरकार बनाने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
समारोह में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नज़मुद्दीन, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं सभासद सतीश यादव, वरिष्ठ नेता मुन्ना लाल गुप्ता, सभासद अनिकेत रावत, सभासद अरुण कुमार, सभासद विनीत जाटव, पंकज पुरी, सुल्तान कुरैशी, मीना विश्वकर्मा, अजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, संजय शर्मा, सत्यदेव पांडे, राहुल भाटी, शाहिद कुरैशी, सुजीत कुमार राय, जाकिर हुसैन, उपेंद्र सेन, वसीम खान, राहुल सोनकर‌ अल्पसंख्यक सभा के ओबरा विधानसभा ‌ अध्यक्ष असलम खान ‌ महासचिव राशिद आलम सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment